Please wait

मुंह में राम बगल में छुरी, नियोजन नीति पर सदन में समय पर देंगे जवाब : हेमंत सोरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा को भी हाईजैक कर रखा है।

22 Mar 2023

मुंह में राम बगल में छुरी, नियोजन नीति पर सदन में समय पर देंगे जवाब : हेमंत सोरे

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में भाजपा पर जमकर हमले किया। भाजपा के विधायक नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री से जवाब की मांग कर रहे थे।

शून्यकाल के बाद सदन में मुख्यमंत्री ने खड़े होकर कहा कि आप 60,40 के समर्थक हैं या 1932 के। इस पर भाजपा विधायकों ने कहा 1932 के। तब मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंह में राम बगल में छुरी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा को भी हाईजैक कर रखा है। उसी तरह यह लोग झारखंड विधानसभा को हाईजैक करना चाह रहे हैं। पहले दिन से ही सदन में यह लोग यह कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके पास ना कोई मुद्दा है और न कोई विषय।

भाजपा विधायकों ने सदन के अंदर कल जो तमाशा किया था, उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। सदन की गरिमा तार-तार कर ड्रामेबाजी की जा रही है। कपड़े फाड़कर राम भक्त सिद्ध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समय पर नियोजन नीति पर सदन में जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च पंचायत में आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी की चर्चा होती है। कल सदन के अंदर जो वीडियोग्राफी हुई उसकी जांच होकर कार्रवाई होनी चाहिए। कथित रामभक्तों को कपड़े फाड़कर जताना पर रहा है कि हम रामभक्त हैं। कल ही तपोवन मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ है। 20 वर्षों से यह ध्यान में नहीं आया।

विपक्ष की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से इन लोगों को देश में घेरा जा रहा है उससे यह घबराए हुए हैं। कपड़े फाड़ने, तरह तरह का रूप धारण करके आना इनकी आदत बन गई है। इन्हें लगता है कि सवालों से घिर जाएंगे इसलिए नौटंकी करते हैं।

उधर, विपक्ष का हंगामा सदन में जारी रहा, जिसके कारण स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News